केंद्र सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनके मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिनमें लोकप्रिय नाम जैसे ALTBalaji और Ullu शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, अपवित्र और कई मामलों में ‘पोर्नोग्राफिक’ सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म्स भारतीय डिजिटल कंटेंट कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे वीडियो और वेब सीरीज मौजूद थे जिनमें यौन संकेत (sexual innuendos) और कई बार नग्नता सहित यौन रूप से स्पष्ट दृश्य (sexually explicit acts involving nudity) थे, जिन्हें ‘पोर्नोग्राफिक’ माना गया।
एक स्रोत ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध अधिकतर सामग्री में कोई सार्थक कहानी, विषय या सामाजिक संदेश नहीं था, बल्कि केवल अश्लील और अपमानजनक दृश्यों पर ध्यान दिया गया था।
अब तक सरकार ने इस प्रतिबंध के बारे में कोई औपचारिक सार्वजनिक सूचना नहीं जारी की है।
प्रतिबंधित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सूची इस प्रकार है:
ALTBalaji (ALTT) | Wow Entertainment |
Ullu | Look Entertainment |
Big Shots App | Hitprime |
Desiflix | Fugi |
Boomex | Feneo |
NeonX VIP | ShowX |
Navarasa Lite | Sol Talkies |
Gulab App | Adda TV |
Kangan App | HotX VIP |
Bull App | Hulchul App |
ShowHit | MoodX |
Jalva App | Triflicks |
Mojflix |
सरकार ने पहले भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को स्व-नियामक दिशानिर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन यह कार्रवाई इससे कड़ी सजा देने की ओर बढ़ता कदम है।
यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के तहत की गई है। अधिकारियों ने मध्यस्थों को इन वेबसाइट्स और ऐप्स की पहुंच बंद करने के निर्देश दिए हैं।