नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम को पूरी मजबूती के साथ तैयार कर लिया है। इस बार टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है—रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार अपने अनुभव से टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
पिछले सीजन में आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फ्रैंचाइज़ी ने टीम को नए सिरे से तैयार किया है और बड़े खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है।
RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन:
आईपीएल 2025 के लिए नीलामी से पहले RCB ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था—
खिलाड़ी | कीतम |
विराट कोहली | 21 करोड़ |
रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
यश दयाल | 5 करोड़ |
खास बात: विराट कोहली को ₹21 करोड़ में रिटेन किया गया, जिससे वह IPL इतिहास में ₹20 करोड़ से अधिक सैलरी पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
नीलामी में RCB के बड़े दांव
RCB ने नीलामी में कुछ बड़े नामों को खरीदा और अपनी टीम को मजबूत किया।
RCB ने नीलामी में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी के बाद उनके पर्स में सिर्फ ₹75 लाख बचे हैं, जबकि टीम में 3 स्लॉट अभी भी खाली हैं।
खिलाड़ी का नाम | रोल | सैलरी |
विराट कोहली | बल्लेबाज(रिटेन्ड) | 21 करोड़ |
रजत पाटीदार | बल्लेबाज (रिटेन्ड) | 11 करोड़ |
यश दयाल | गेंदबाज (रिटेन्ड) | 5.00 करोड़ |
लियाम लिविंगस्टोन | ऑलराउंडर | 8.75 करोड़ |
फिल साल्ट | विकेटकीपर | 11.50 करोड़ |
जितेश शर्मा | विकेटकीपर | 11.00 करोड़ |
जोश हेज़लवुड | तेज गेंदबाज | 12.50 करोड़ |
रसिख डार | तेज गेंदबाज | 6.00 करोड़ |
सुयश शर्मा | स्पिनर | 2.60 करोड़ |
क्रुणाल पांड्या | ऑलराउंडर | 6.75 करोड़ |
भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज | 10.75 करोड़ |
स्वपनिल सिंह | ऑलराउंडर | 50 लाख |
टिम डेविड | बैटर | 3 करोड़ |
रोमारियो शेफर्ड | ऑलराउंडर | 1.5 करोड़ |
नुवान तुषारा | तेज गेंदबाज | 1.4 करोड़ |
जैकब बैथेल | ऑलराउंडर | 2.6 करोड़ |
मनोज भंडागे | 30 लाख | |
देवदत्त पडिक्कल | बैट्समैन | 2 करोड़ |
स्वास्तिक चिकारा | 30 लाख | |
लुंगी नगिडी | तेज गेंदबाज | 1 करोड़ |
अभिनंदन सिंह | 30 लाख |
RCB की पूरी टीम 2025 (Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा।
क्या इस बार टूटेगा RCB का ट्रॉफी का सूखा?
RCB की टीम हर साल शानदार खिलाड़ियों के साथ उतरती है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में क्या यह टीम इतिहास रचेगी? क्या विराट कोहली का अनुभव टीम को पहला खिताब दिलाने में मदद करेगा? यह देखने के लिए फैंस को IPL 2025 का बेसब्री से इंतजार रहेगा।