लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निशिकांत दुबे को घेरा, प्रदीप यादव ने जमकर किया हमला

प्रदीप यादव ने दुबे के बयान की आलोचना करते हुए उसे भड़काऊ और असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला है।

झारखंड प्रदेश ने संविधान बचाओ अभियान के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेता और गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा। 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान और अन्य मुद्दों पर जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने कार्यक्रम से ज्यादा डॉ. दुबे को निशाना बनाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें संविधान बचाओ अभियान और अन्य मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बेलगामी अधिवेशन और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 40 दिन तक संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर गहन समीक्षा भी की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन

इसी संवाददाता सम्मेलन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना पर जो बयान दिया है, कांग्रेस पार्टी उसकी घोर निंदा करती है। प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा सांसद का यह बयान भड़काऊ और असंवैधानिक है, जो गहरी चिंता का विषय है।

प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे के बयान को लोकतंत्र के मूल स्तंभ पर सीधा हमला बताया

प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे के बयान को लोकतंत्र के मूल स्तंभ पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि लोकतंत्र के मूल स्तंभ पर सीधा हमला भी है। यह बयान न्यायपालिका का अपमान करने के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं को डराने-धमकाने वाला भी है, जो न्यायालय की स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सांसद का यह बयान भाजपा नेतृत्व के इशारे पर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बिना नेतृत्व की सहमति के सांसद इस तरह का बयान नहीं दे सकते।

निशिकांत दुबे का बयान देश में वैमनस्यता, विद्वेष फैलाने वाला – प्रदीप यादव

प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे के बयान को देश में वैमनस्यता और विद्वेष फैलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा है, जो देश को अराजकता की ओर धकेलने का काम कर रहा है। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने बड़े नेता के इस बयान से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि निशिकांत दुबे का सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों पर उंगली उठाना उनके बड़बोलेपन और कम ज्ञान का परिचायक है। संविधान की धारा 13 और 25 के तहत उच्चतम न्यायालय को यह अधिकार है कि वह संविधान की मूल भावना के खिलाफ बने कानूनों की समीक्षा कर सके।

उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में की गई बातें

प्रदीप यादव ने आगे कहा कि उच्चतम न्यायालय के बारे में की गई बातें न्यायालय की अवमानना है, और यह एक क्रिमिनल रिट का मामला बनता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी, तो कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें

प्रदीप यादव ने भाजपा से बड़बोले सांसद को बर्खास्त करने की मांग की

कांग्रेस नेता ने भाजपा से मांग की कि यदि वह इस बयान से सच में किनारा करना चाहती है, तो उसे अपने बड़बोले सांसद को बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही, प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए, तभी माना जा सकता है कि भाजपा इस मुद्दे से दूर है। संवाददाता सम्मेलन में विधायक सुरेश बैठा, अनादि ब्रह्म, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, और राजन वर्मा भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


चांदनी कुमारी ओबीसी आवाज़ में एक समर्पित पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक मुद्दों और समुदायों की आवाज़ उठाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Comment