लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

अखिलेश यादव की कड़ी चेतावनी: लंदन में ममता बनर्जी के भाषण पर हंगामा

अखिलेश यादव ने लंदन में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुए हंगामे को गलत परंपरा बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा और इसे निंदनीय व दंडनीय करार दिया। जानें, उन्होंने इस घटना को संकीर्ण सोच का प्रदर्शन क्यों बताया और इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर क्या असर पड़ सकता है।

लंदन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुए हंगामे को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गलत परंपरा की शुरुआत करार देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को लेकर चेतावनी भी दी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लंदन में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा और “वापस जाओ” के नारे लगाने की घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ भविष्य में उन्हीं के लिए घातक साबित होंगी।

उन्होंने इस घटना को संकीर्ण सोच का प्रदर्शन बताते हुए सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के भाषण का एक वीडियो साझा किया, जिसमें हंगामा होते देखा जा सकता है।

अखिलेश यादव ने इस वीडियो के साथ लिखा—
“भाजपा न केवल विदेश नीति में नाकाम रही है, बल्कि विदेश में अपनी नकारात्मक राजनीति करने में भी असफल है। विदेश की धरती पर देश की एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले असामाजिक तत्व जिस संकीर्ण सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे उनकी पार्टी और विचारधारा की संकीर्णता का दुनिया के सामने भंडाफोड़ हो गया है। यह गलत परंपरा की शुरुआत है, और कल यही सोच उन्हीं के लिए घातक साबित होगी।”

अखिलेश यादव ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को गहरा धक्का बताते हुए इसे निंदनीय और दंडनीय करार दिया।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


OBC आवाज़ एक समर्पित समाचार मंच है, जो भारत में पिछड़े वर्ग (OBC) की आवाज़ को बुलंद करने और उनके उत्थान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए बनाया गया है। हमारा उद्देश्य समाज के उस वर्ग को सशक्त बनाना है, जिसे दशकों से हाशिए पर रखा गया है। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ओबीसी नायकों की कहानियों को आपके सामने लाते हैं। OBC आवाज़ का लक्ष्य निष्पक्ष और तथ्यात्मक पत्रकारिता के माध्यम से ओबीसी समाज को जागरूक करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त बनाना है।

Leave a Comment