छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG Vyapam) जल्द ही CG Pre B.Ed Admit Card 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी करेगा। ये परीक्षा 22 मई 2025 (गुरुवार) को होनी है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज़ है, जिसे परीक्षा वाले दिन वैध पहचान पत्र (ID Proof) के साथ लेकर जाना होगा। यहां हम आपको CG Vyapam B.Ed एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा डिटेल्स और जरूरी निर्देश बता रहे हैं।
CG Vyapam BEd Admit Card 2025 जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEC) जल्द ही प्री-बीएड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 22 मई 2025, गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक, एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
विवरण | जानकारी |
बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG Vyapam) |
परीक्षा का नाम | CG Pre B.Ed 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2025–27 |
कोर्स | B.Ed |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा की तारीख | 22 मई 2025 (गुरुवार) |
एडमिट कार्ड आने की तारीख | 16 मई 2025 (संभावित) |
परीक्षा समय | सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक |
परीक्षा केंद्र | छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में |
वेबसाइट लिंक | vyapam.cgstate.gov.in |
ऐसे डाउनलोड करें CG Vyapam Pre BEd Admit Card 2025
- वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in खोलें।
- Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- Pre B.Ed Entrance Exam Admit Card 2025 लिंक चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, उसे डाउनलोड करें।
- प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारियां होंगी
- नाम और रोल नंबर
- श्रेणी (General/OBC/SC/ST)
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र
- रिपोर्टिंग टाइम
- जरूरी निर्देश
क्या रखें ध्यान में?
- एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।
- वैध ID प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, PAN, पासपोर्ट) साथ लाना जरूरी है।
- परीक्षा केंद्र पर वक्त से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियम ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें।