लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

डॉ. सूरज मंडल (डॉ सूरज यादव): जीवनी, उम्र, परिवार, करियर और उपलब्धियाँ, आदि!

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो शिक्षा, राजनीति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। इनका नाम है डॉ. सूरज मंडल (डॉ सूरज यादव)। डॉ. मंडल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और बिहार के सातवे मुख्यमंत्री बीपी मंडल के सुपौत्र हैं जिन्होंने पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक मंडल कमीशन देश को उपहार स्वरूप दिया जो भारत वर्ष में सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया है। लेकिन इनकी भूमिका एक शिक्षक तक ही सिमित नहीं है, सूरज मंडल जी एक सामाजिक कार्यकर्ता और विचारशील नेता भी हैं। इन्होंने हमेशा पिछड़े और वंचित वर्गों के हक़ में आवाज़ बुलंद की है और हर उस नीति का विरोध किया है जो सामाजिक समानता को चोट पहुँचाती है।

डॉ. सूरज मंडल सरकार की सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करते हैं और देशभर में सामाजिक सरोकार से जुड़े राष्ट्रीय आंदोलन में बढ़चड कर हिस्सा लेते हैं। मंडल जी का साफ मानना है कि अगर हम चुप रहेंगे तो बदलाव कभी नहीं आएगा। इसलिए वे बिना हिचक अकेले भी आवाज उठाते रहते हैं। सोशल मीडिया, खासकर X (पहले ट्विटर) पर बेहद सक्रिय हैं और नियमित रूप से राजनीति, इतिहास और सामाजिक विषयों पर अपनी गहरी समझ और स्पष्ट सोच साझा करते हैं। उनकी पोस्ट्स से साफ झलकता है कि वे सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि मुद्दों की जड़ तक जाते हैं।

संक्षिप्त विवरण

श्रेणीविवरण
पूरा नामडॉ. सूरज मंडल
उपनामबबलू
पेशाएसोसिएट प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, जननेता
अनुभवशिक्षा, राजनीति और सामाजिक न्याय क्षेत्र में 30+ वर्ष
जन्म तिथिज्ञात नहीं
जन्मस्थानमुरहो, मधेपुरा, बिहार, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमधेपुरा, बिहार (पारिवारिक विरासत)
राजनीतिक जुड़ाव वरिष्ठ पद: एनसीपी व राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (पूर्व सदस्य: भाजपा (2013-17))
धर्महिंदू
जातियादव
शौक / रुचियाँलेखन, सामाजिक न्याय पर विचारशील विमर्श, छात्र राजनीति
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीज्ञात नहीं
बच्चेज्ञात नहीं
प्रेरणा स्रोतमंडल आयोग अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (दादा)
प्रसिद्ध उद्धरण“अगर हम चुप रहें तो बदलाव कभी नहीं आएगा।”
चुनावी अनुभव1999 में मधेपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा
प्रकाशन / विचार मंचX (पूर्व ट्विटर) पर सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर सक्रिय
योगदान एवं उपलब्धियाँपिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व
सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का निरंतर विरोध
दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्र संगठन में नेतृत्व
प्रेरणादायक पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाया

शैक्षणिक विवरण (Educational Details)

क्रमशिक्षा स्तरकोर्स / विषयसंस्थान का नामस्थान
1प्रारंभिक शिक्षाSt. Xavier’s Schoolसाहिबगंज, झारखंड
2हाई स्कूलSt. Michael’s High Schoolपटना, बिहार
3स्नातक (B.A. Hons.)इतिहास (History)किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
4विधि स्नातक (LLB)कानून (Law)भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालयमधेपुरा, बिहार
5स्नातकोत्तर (M.A.)आधुनिक भारतीय इतिहास (Modern Indian History)दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
6एम.फिल (M.Phil)चीन और जापान का इतिहास (History of China & Japan)दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
7पीएच.डी. (Ph.D.)आधुनिक भारत का इतिहास (Modern Indian History)बी.एन. मंडल यूनिवर्सिटी (BNMU)मधेपुरा, बिहार

राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव

क्रमवर्षपद / भूमिकासंगठन / संस्थान / विवरण
11986अध्यक्षकिरोड़ीमल कॉलेज हॉस्टल
21986केंद्रीय परिषद सदस्यदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU)
31986–1988अध्यक्षएबीवीपी, दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई
41988–1991उपाध्यक्ष (बाद में इस्तीफा)एबीवीपी, दिल्ली राज्य
51992–1993उपाध्यक्षदिल्ली विश्वविद्यालय शोधकर्ता संघ
61999लोकसभा चुनाव प्रत्याशीमधेपुरा लोकसभा सीट से
71999–2002अध्यक्षबिहार प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस
82002–2004राष्ट्रीय महासचिवराष्ट्रवादी युवा कांग्रेस
92004–2006कार्यकारी अध्यक्षराष्ट्रवादी युवा कांग्रेस
102006अध्यक्षस्वामी श्रद्धानंद कॉलेज शिक्षक संघ
112006–फरवरी 2011राष्ट्रीय संयोजक, मीडिया विभागराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
122008अध्यक्ष (द्वितीय कार्यकाल)स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज शिक्षक संघ
132013–2017सदस्य (संक्षिप्त कार्यकाल)भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14वर्तमानराष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्वपिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व और आरक्षण के समर्थन में, सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए।

पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family Background)

रिश्तानामपद / योगदान
प्रपितामह (Great Grandfather)स्व. रास बिहारी लाल मंडलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के बिहार से संस्थापक सदस्य
अखिल भारतीय यादव महासभा के संस्थापक (1911)
पितामह (Grandfather)स्व. भुवनेश्वरी प्रसाद मंडलबिहार-उड़ीसा विधान परिषद के सदस्य (1924)
भागलपुर स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (1948 तक)
दादा का भाई (Grand Uncle)स्व. कमलेश्वरी प्रसाद मंडलबिहार विधान परिषद के सदस्य (1937)
दादा का भाई (Grand Uncle)स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडलबिहार सरकार के मुख्यमंत्री (1968)
भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (मंडल आयोग)
चाचा (Uncle)स्व. न्यायमूर्ति राजेश्वर प्रसाद मंडलपटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
चाचा (Uncle)स्व. सुरेश चंद्र यादवविधायक और सहरसा जिला परिषद के अध्यक्ष
पिता (Father)स्व. रमेश चंद्र यादववरिष्ठ अधिवक्ता एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष

पसंदीदा उद्धरण (Favourite Quotations)

  1. “होइ है वही जो राम रचि राखा”
    अर्थ: जो राम (ईश्वर) ने रच रखा है, वही होता है। यह उद्धरण जीवन में विश्वास, धैर्य और नियति को स्वीकार करने की प्रेरणा देता है।
  2. “The ultimate tragedy is not the brutality of the bad but the silence of the good.”
    मार्टिन लूथर किंग जूनियर
    भाव: अन्याय के समय चुप रहना भी एक प्रकार का अपराध है।
  3. “सत्यमेव जयते”
    अर्थ: सत्य की ही जीत होती है।
    स्रोत: मुंडक उपनिषद
    यह भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य भी है, जो सत्य और न्याय की महत्ता को दर्शाता है।
  4. “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्”
    भगवद गीता, अध्याय 4, श्लोक 7
    अनुवाद: जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं स्वयं को प्रकट करता हूँ।
    संदेश: यह उद्धरण न्याय, कर्तव्य और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता को दर्शाता है।

सोशल मीडिया हैंडल्स/एकाउंट्स

फेसबुकhttps://www.facebook.com/suraj.yadav.2005
इंस्टाग्रामhttps://www.instagram.com/dr.suraj_yadav/
एक्स (ट्विटर)https://x.com/suraj_yadav2005
लिंक्डइनhttps://www.linkedin.com/in/dr-suraj-yadav-mandal-77b43621/

डॉ. सूरज मंडल जी का फोटो गैलरी

रिफरेन्स:
1. बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल विकिपीडिया
2. सूरज यादव फेसबुक प्रोफाइल

नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई है, और इसमें प्रस्तुत आंकड़ों व वास्तविक जानकारी के बीच अंतर हो सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो कृपया हमें [hi[@]obcawaaz.com] पर ईमेल करके सूचित करें, ताकि हम उसकी समीक्षा कर सुधार कर सकें।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment