गुरुवार शाम मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर पीक आवर्स में यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी।
पश्चिम रेलवे के मुताबिक आग लगने की जानकारी शाम करीब 5:25 बजे मिली। सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मचारी भी राहत कार्य में जुट गए।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग से स्टेशन के मुख्य परिसर में घना धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों को कुछ समय के लिए घबराहट हुई। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।