Forward Press (फारवर्ड प्रेस) एक द्विभाषी (हिंदी-इंग्लिश) वैकल्पिक मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो वंचित वर्गों की आवाज़ को मुख्यधारा में लाने का दावा करता है। इसकी विशेषता यह है कि यह बहुजन, दलित, पिछड़े वर्ग और आदिवासी मुद्दों को केंद्र में रखता है जो पारंपरिक मीडिया में आमतौर पर हाशिए पर रहते हैं।
Forward Press से जुड़े मुख्य तथ्य
बिंदु | विवरण |
मुख्य संपादक (Chief Editor) | इवान कोस्टका (Ivan Kostka) |
प्रबंध संपादक (Managing Editor) | प्रमोद रंजन (Pramod Ranjan) |
श्रेणियाँ | सामाजिक मुद्दे, राजनीति |
प्रकाशन आवृत्ति | मासिक (Monthly) |
प्रकाशक | Aspire Publication |
स्थापना वर्ष | 2009 |
अंतिम प्रिंट अंक | जून 2016 |
देश | भारत |
मुख्यालय | नई दिल्ली |
प्रकाशन भाषा | हिंदी, अंग्रेज़ी |
आधिकारिक वेबसाइट | www.forwardpress.in |
ईमेल | info@forwardpress.in |
Forward Press: इतिहास और उद्देश्य
2009 में दिल्ली से शुरू हुई यह पत्रिका एक प्रिंट प्रकाशन के रूप में प्रसिद्ध हुई। इसका उद्देश्य था “भारत के वास्तविक इतिहास, संस्कृति और सामाजिक संरचना को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करना।” हालांकि 2016 में इसका प्रिंट संस्करण बंद कर दिया गया, लेकिन डिजिटल माध्यम से यह आज भी सक्रिय है।
मुख्य विशेषताएं
- बहुजन केंद्रित पत्रकारिता: यह मंच सामाजिक न्याय, आरक्षण नीति, दलित साहित्य, जाति-आधारित भेदभाव और पिछड़े वर्गों की नीतिगत मांगों पर गहराई से रिपोर्ट करता है।
- लेखक समुदाय: यहां प्रसिद्ध विचारकों, दलित लेखकों और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लेखकों की सक्रिय भागीदारी देखी जाती है।
- शैक्षणिक विश्लेषण: Forward Press के लेखों में अकादमिक गहराई होती है। यह केवल न्यूज़ नहीं बल्कि शोध आधारित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
- विवादों से नाता: रामायण और ब्राह्मणवाद जैसे विषयों पर वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के कारण यह कई बार विवादों में घिरा, विशेषकर 2014 में इसकी दिल्ली यूनिवर्सिटी में की गई राम-रावण विषयक पोस्टर प्रस्तुति को लेकर।
फारवर्ड प्रेस की किताबें

क्रम | पुस्तक का नाम | मूल्य (₹) |
---|---|---|
1 | Premchand ki Bahujan Kahaniyan | ₹220 |
2 | Samajik Nyay ki Zamini Dastan: Itihas ka Punaravalokan | ₹300 |
3 | Bahujan Sahitya ki Prastavna | ₹150 |
4 | Hindutva Mukt Bharat ki Ore | ₹500 |
5 | Brahmanvad ki Aad mein Gulamgiri | ₹220 |
6 | Savitrinama: Savitribai Phule ka Samagra Sahityakarm | ₹220 |
7 | Dalit Panther: Ek Aadhikaarik Itihaas | ₹250 |
8 | Ambedkar ki Nazar mein Gandhi aur Gandhivad | ₹200 |
9 | RSS aur Bahujan Chintan | ₹250 |
10 | Bihar ki Chunavi Rajniti | ₹350 |
11 | Mahishasur: Mithak va Paramparayen | ₹400 (₹850 से 53% छूट) |
12 | Periyar: Darshan-Chintan aur Sacchi Ramayan | ₹250 |
13 | Kabir aur Kabirpanth | ₹250 |
14 | Hindu Dharm ki Paheliyan | ₹250 |
15 | Miss Katherine Mayo ki Bahucharchit Kriti: Mother India | ₹400 |
16 | Jati ka Vinash: Sandharbh-Tippanio Sahit | ₹250 |
17 | Chintan ke Jansarokar | ₹150 |
सकारात्मक पहलू
- सामाजिक न्याय और हाशिए के वर्गों को केंद्र में लाने की कोशिश।
- संस्कृतनिष्ठ ब्राह्मणवादी विमर्श के विपरीत एक बहुजन वैकल्पिक इतिहास की प्रस्तावना।
- शोधपरक लेखन जो नीति निर्माण और बहस को नया आयाम देता है।
नकारात्मक पहलू
- सीमित पहुँच: इसका डिजिटल माध्यम अभी भी ग्रामीण भारत तक पूरी तरह नहीं पहुँच पाया है।
- आलोचना: कुछ आलोचक इसे ‘अत्यधिक विचारधारात्मक’ और ‘विभाजनकारी’ कहकर खारिज करते हैं।
- सरकार और उच्चवर्गीय समाज से टकराव की स्थिति बनी रहती है।
फारवर्ड प्रेस विवाद
फारवर्ड प्रेस की पत्रिका में प्रकाशित एक लेख पर आरोप लगाया गया कि वह हिंदू देवी दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक है। इस लेख के विरोध और समर्थन में विभिन्न प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कुछ छात्र संगठनों, जैसे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और पिछड़ी जातियों तथा दलित समुदायों से जुड़े छात्र संगठनों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में ‘महिषासुर शहादत दिवस’ का आयोजन किया। इस आयोजन और लेख को लेकर दायर की गई शिकायत के आधार पर जेएनयू के दक्षिणपंथी छात्र संगठनों के दबाव में दिल्ली पुलिस ने Forward Press के दफ़्तर पर छापा मारा।
JNU के ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF)ने 2014 में दुर्गा पूजा के दौरान एक इवेंट आयोजित किया जिसका नाम था, महिषासुर शहादत दिवस। स्टूडेंट का कहना था कि दुर्गा पूजा की कहानी गलत बताई जाती है। विद्यार्थियों के अनुसार ये कहानी भगवान और राक्षसों के बीच की नहीं बल्कि आर्यन और नॉन आर्यन की है। जिसमे महिषासुर एक आदिवासी दलित था जिसे आर्यों ने मारा था। इसमें एक प्रोफेसर ने भी स्टूडेंट का समर्थन किया था और इस मुद्दे पर एक लम्बा भाषण दिया था।

फारवर्ड प्रेस का सोशल मीडिया हैंडल्स
हिंदी वेबसाइट | www.forwardpress.in |
इंग्लिश वेबसाइट | www.forwardpress.in/en/ |
फेसबुक | https://www.facebook.com/forward.press.india/ |
एक्स (पहले ट्विटर) | https://x.com/ForwardPressWeb |
यूट्यूब | https://www.youtube.com/c/ForwardPress |
फारवर्ड प्रेस विकिपीडिया पेज | https://en.wikipedia.org/wiki/Forward_Press |