बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे और टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ये दौरा 28 जून से शुरू होगा, जिसमें हरमनप्रीत कौर दोनों फॉर्मेट्स की कप्तानी संभालेंगी।
इस दौरे में भारत 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगा।
- टी20 सीरीज की शुरुआत 28 जून को नॉटिंघम में होगी, जबकि आखिरी मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।
- वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को साउथहैम्प्टन में होगा और आखिरी मैच 22 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में।
इस बार रेनुका सिंह और श्रेयंका पाटिल को टीम में जगह नहीं मिली है।
पिछली सीरीज में भारत ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीती थी। कोलंबो में हुए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। स्मृति मंधाना ने शानदार 116 रन बनाए थे, जिससे टीम ने 342/7 का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाज़ी में स्नेह राणा ने 4 विकेट और अमनजोत कौर ने 3 विकेट झटके, श्रीलंका की टीम 48.2 ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई।
🚨NEWS – Team India (Senior Women) squads for the upcoming England tour announced 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 15, 2025
A look at the squads for T20Is and ODIs 👇#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/lrUMzF09f8
भारतीय महिला क्रिकेट टीम:
टी20 टीम | वनडे टीम |
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) | हरमनप्रीत कौर (कप्तान) |
स्मृति मंधाना (उपकप्तान) | स्मृति मंधाना (उपकप्तान) |
शेफाली वर्मा | प्रतिका रावल |
जेमिमा रोड्रिग्स | हरलीन देओल |
ऋचा घोष (विकेटकीपर) | जेमिमा रोड्रिग्स |
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) | ऋचा घोष (विकेटकीपर) |
हरलीन देओल | यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) |
दीप्ति शर्मा | तेजल हासबनीस |
स्नेह राणा | दीप्ति शर्मा |
श्री चरणी | स्नेह राणा |
शुचि उपाध्याय | श्री चरणी |
अमनजोत कौर | शुचि उपाध्याय |
अरुंधति रेड्डी | अमनजोत कौर |
क्रांति गाउद | अरुंधति रेड्डी |
सयाली सातघरे | क्रांति गाउद |
सयाली सातघरे |