आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने 59 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब वह प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन चुकी है।
दिल्ली के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा था, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। हार के साथ ही DC की प्लेऑफ की दौड़ खत्म हो गई।
पॉइंट्स टेबल 2025
S.NO | Team | Matches | Win | Loss | PTS | NRR |
1 | गुजरात टाइटन्स | 12 | 9 | 3 | 18 | 0.795 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 8 | 3 | 17 | 0.482 |
3 | पंजाब किंग्स | 12 | 8 | 3 | 17 | 0.389 |
4 | मुंबई इंडियंस | 13 | 8 | 5 | 16 | 1.292 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 6 | 6 | 13 | -0.019 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 5 | 6 | 12 | 0.193 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 12 | 5 | 7 | 10 | -0.506 |
8 | सनराइज़र्स हैदराबाद | 12 | 4 | 7 | 9 | -1.005 |
9 | राजस्थान रॉयल्स | 14 | 4 | 10 | 8 | -0.549 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 3 | 10 | 6 | -1.03 |
मुंबई की पारी:
टॉस दिल्ली ने जीता और गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन मुंबई ने बल्लेबाज़ी में धैर्य और आक्रमण दोनों का जबरदस्त संतुलन दिखाया।
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित किया कि वो मुंबई के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
- सूर्या ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोके
- सूर्या ने अंतिम ओवरों में नमन धीर (नाबाद 24 रन, 8 गेंद) के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 180 तक पहुंचाया
- आखिरी दो ओवरों में मुंबई ने 48 रन बना डाले
मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए।
दिल्ली की बल्लेबाज़ी ढही
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही।
पहले ही 27 रन पर 3 विकेट गिर गए, फाफ डुप्लेसी (6), केएल राहुल (11), और अभिषेक पोरेल (6) जल्दी आउट हो गए।
बाद में समीर रिज़वी (39 रन) और आशुतोष शर्मा (18 रन) ने थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन मुंबई के गेंदबाज़ों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
दिल्ली की पूरी टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई।
मुंबई की घातक गेंदबाज़ी
- जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए
- ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिला
मुंबई ने एक तरफा मुकाबले में दिल्ली को हराकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
प्लेऑफ का हाल
अब तक जो टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं:
- गुजरात टाइटंस
- पंजाब किंग्स
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- मुंबई इंडियंस (अब)
दिल्ली के लिए टूर्नामेंट का दरवाज़ा अब लगभग बंद हो गया है।