पुणे IED केस में NIA ने बड़ी सफलता पाई है। ISIS स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े फरार आरोपी अब्दुल्ला फैयाज़ शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों करीब दो साल से फरार थे और इंडोनेशिया से लौटते वक्त पकड़े गए।
₹3 लाख का इनाम, दो साल की तलाश
इन दोनों आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट था और इन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी पर ₹3 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।
क्या है मामला?
NIA के मुताबिक, ये केस ISIS की एक साजिश से जुड़ा है। मकसद था भारत में दहशत फैलाना और इस्लामिक शासन की कोशिश करना। पुणे के कोंधवा इलाके में किराए के घर से IED फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जहां बम बनाने और टेस्टिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी।
अब तक 10 गिरफ्तारी
इस केस में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन पर UAPA, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और IPC की धाराएं लगी हैं। बाकी पकड़े गए नाम हैं:
- मोहम्मद इमरान खान
- मोहम्मद यूनुस साकी
- अब्दुल कादिर पठान
- सिमाब नसीरुद्दीन काज़ी
- ज़ुल्फिकार अली बारोदवाला
- शमिल नाचन
- अकीफ नाचन
- शहनवाज़ आलम
जांच जारी है
NIA अब भी इस नेटवर्क के बाकी हिस्सों को उजागर करने में जुटी है। मकसद साफ है, देश में ISIS जैसे संगठनों की कोई भी चाल चलने न दी जाए।