निधि यादव समाजवादी पार्टी (SP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में प्रयागराज में रहती हैं। इन्होंने 2017 में हंडिया विधानसभा (258, प्रयागराज) से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। ये शिक्षा और पशुपालन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में जुड़ी हुई हैं। इनकी राजनीतिक जुड़ाव पारिवारिक विरासत से प्रेरित है। इनके पिता श्री वसुदेव यादव, उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा सचिव के साथ-साथ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
निधी यादव सोशल मीडिया, खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर काफी सक्रिय हैं और अपनी स्पष्ट सोच और गहरी समझ के साथ नियमित रूप से ऐसे पोस्ट साझा करती हैं, जो युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। वह नियमित रूप से महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक आयोजनों, और सामाजिक पहलों, जैसे स्वदेशी गायों के संरक्षण हेतु 2008 से संचालित इनकी गोशाला पर भी चर्चा करती हैं।
सूची
संक्षिप्त विवरण
श्रेणी | विवरण |
पूरा नाम | निधी यादव |
पेशा | समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता,समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रबंधक, सामाजिक कार्यकर्ता, |
अनुभव | 15+ वर्ष (प्रबंधक, उर्मिला लॉ कॉलेज, उर्मिला महिला महाविद्यालय, 4+ वर्ष (पूर्व प्रबंधक (एनआरआई सेवाएं), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ) 10+ वर्ष (राजनीति) |
जन्म तिथि | ज्ञात नहीं |
जन्मस्थान | प्रयागराज, (पूर्व में इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश |
निवास स्थान | प्रयागराज, (पूर्व में इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक जुड़ाव | समाजवादी पार्टी (प्रवक्ता), समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की नीतियों का प्रतिनिधित्व |
धर्म | हिंदू |
जाति | यादव |
शौक/रुचियाँ | सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, गाय संरक्षण |
वैवाहिक स्थिति | ज्ञात नहीं |
पिता | वसुदेव यादव |
पति | ज्ञात नहीं |
बच्चे | ज्ञात नहीं |
भाषा ज्ञान | हिंदी, अंग्रेजी |
वर्तमान कार्य | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रबंधक (उर्मिला लॉ कॉलेज, उर्मिला महिला महाविद्यालय) |
प्रेरणा स्रोत | डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, मुलायम सिंह यादव और समाजवादी विचारधारा के नेता |
प्रकाशन / विचार मंच | टीवी बहस / प्रेस कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद सार्वजनिक सभाओं में विचार प्रस्तुत करना |
योगदान एवं उपलब्धियाँ | गोशाला संचालन (2008 से, 17+ वर्ष, स्वदेशी गायों का संरक्षण) महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण (उर्मिला महिला महाविद्यालय, 2013 से) सपा की साइकिल रैली प्रचार (2024-2025) उत्तर प्रदेश पर्यटन संवर्धन (2014-2017) युवाओं और पूर्वांचल में सपा की मजबूत उपस्थिति |
शैक्षणिक विवरण (Educational Details)
निधी यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई शीलिंग हाउस स्कूल, कानपुर, गर्ल्स हाई स्कूल, प्रयागराज, और रिवर डेल स्कूल, सारनाथ से पूरी की। इसके बाद इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में बीए और आईबीएस गुड़गांव से मार्केटिंग व बैंकिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके अलावा, इन्होंने 2016 में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रॉन से पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट का अध्ययन किया, जो इनकी राजनीतिक सक्रियता को मजबूती देता है।
क्रमांक | शिक्षा स्तर | कोर्स / विषय | संस्थान का नाम | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | स्कूली शिक्षा | – | शीलिंग हाउस स्कूल | कानपुर, उत्तर प्रदेश |
2 | स्कूली शिक्षा | – | गर्ल्स हाई स्कूल | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश |
3 | स्कूली शिक्षा | – | रिवर डेल स्कूल | सारनाथ, उत्तर प्रदेश |
4 | स्नातक | अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान | इलाहाबाद विश्वविद्यालय | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश |
5 | स्नातकोत्तर | एमबीए (मार्केटिंग और बैंकिंग) | आईबीएस गुड़गांव | गुड़गांव, हरियाणा |
6 | विशेष प्रशिक्षण | पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट | द यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रॉन | एक्रॉन, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका |
राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव
निधि यादव समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक मुद्दों पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से प्रस्तुत करती हैं। 2008 से, वे स्वदेशी गायों के संरक्षण के लिए गोशाला चला रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन संवर्धन बोर्ड में पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में प्रबंधक के रूप में प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है।
क्रमांक | पद / भूमिका | संगठन / संस्थान | अवधि |
---|---|---|---|
1 | प्रबंधक | उर्मिला लॉ कॉलेज | 2015 – वर्तमान |
2 | प्रबंधक | उर्मिला महिला महाविद्यालय | 2013 – वर्तमान |
3 | प्रबंधक (एनआरआई सेवाएं) | एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस | 2007 – 2011 |
4 | मीडिया प्रवक्ता | समाजवादी पार्टी | 2018 – वर्तमान |
5 | सदस्य | उत्तर प्रदेश पर्यटन संवर्धन बोर्ड | 2014 – 2017 |
6 | पूर्व विधायक प्रत्याशी, हंडिया (258), प्रयागराज | समाजवादी पार्टी | 2017 |
पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family Background)
रिश्ता | नाम | पद / योगदान |
---|---|---|
पिता | वासुदेव यादव | पूर्व माध्यमिक शिक्षा सचिव, उत्तर प्रदेश पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के करीबी सहयोगी |
सोशल मीडिया हैंडल्स/एकाउंट्स
फेसबुक | https://www.facebook.com/profile.php?id=100007975605156 https://www.facebook.com/NidhiSamajwadi |
इंस्टाग्राम | https://www.instagram.com/nidhisamajwadi |
एक्स (ट्विटर) | https://x.com/nidhisamajwadi |
संपर्क विवरण | फोन: 80095 48984, 9919177174 ईमेल: nidhisamajwadi@gmail.com |
निधि यादव जी का फोटो गैलरी




रिफरेन्स: