लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

पप्पू यादव का BJP सांसद निशिकांत दुबे पर हमला: गद्दारों की भाषा बोल रहा है, कांग्रेस ने भी जताई नाराज़गी

इंदिरा और राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी पर पप्पू यादव और कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया, बयान को देशविरोधी बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विदेश नीति पर विवादित टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि इंदिरा जी ने भारत का द्वीप श्रीलंका को दान में दे दिया और राजीव जी ने लंका में आग लगाकर भारत-श्रीलंका संबंध खराब कर दिए।

उन्होंने नेपाल और म्यांमार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए, जिसमें सोनिया गांधी के अपमान पर नेपाल को अनाज के लिए मोहताज करने और म्यांमार दौरे को पूर्वोत्तर में संकट का कारण बताया।

पप्पू यादव का तीखा पलटवार:

कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने निशिकांत दुबे के बयान को देशविरोधी बताया और कहा,
ये पाकिस्तानी गद्दारों की औलाद की भाषा बोल रहा है। क्या सरकार इसकी बात से सहमत है? नहीं तो इसे तुरंत सांसद पद से हटाकर जेल में डाल देना चाहिए।

उन्होंने राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को शर्मनाक और अपमानजनक कहा।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया:

कांग्रेस नेताओं ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और भारत की विदेश नीति का अपमान बताया है। पार्टी का कहना है कि यह सब सस्ती राजनीति और द्वेष फैलाने के लिए किया जा रहा है।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें

इस बयान ने राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है और विपक्ष अब बीजेपी से स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment