18 साल की लंबी राह और कई बार दिल टूटने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार मंगलवार रात अपना पहला IPL खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर वो कर दिखाया जिसका फैंस बरसों से इंतज़ार कर रहे थे।
विराट कोहली की आंखों में आंसू
मैच खत्म होते ही कोहली इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, हमने इस टीम को अपने करियर के सबसे अच्छे साल दिए हैं। कई बार बहुत करीब पहुंचे लेकिन अब जाकर वो सपना सच हुआ।
फैंस को मिला खास मैसेज
विराट ने लाइव टेलीकास्ट में कहा, उम्मीद है एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल कल हमारे साथ बेंगलुरु आएंगे। कुछ खास होने वाला है, सबको देखना चाहिए। इस पर स्टार स्पोर्ट्स ने फौरन जवाब दिया: YES! हम जरूर कवर करेंगे विराट।
सुबह 8:30 बजे से लाइव शो
स्टार स्पोर्ट्स ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे से लाइव कवरेज शुरू होगा। इसके बाद RCB की जीत की परेड और कई दूसरे प्रोग्राम बेंगलुरु में होंगे। टाइमिंग जल्दी बताई जाएगी।
YES! We are covering it, Virat! 😁
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 3, 2025
Join us tomorrow for a special broadcast celebrating RCB's HISTORIC WIN only on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/f81rBM07IH
बेंगलुरु में माहौल जश्न भरा
शहर को लाल और सुनहरे रंगों में रंगा जा रहा है। फैंस के लिए खास इवेंट्स, रोड शो और लाइव म्यूजिक कंसर्ट होंगे। कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल फिर से एक साथ स्टेज पर दिखेंगे।
अब एक नई शुरुआत
RCB की ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, ये 18 साल के इंतजार, मेहनत और उम्मीदों की जीत है। ये दिन हमेशा RCB फैंस के दिलों में खास रहेगा।
अब पूरा बेंगलुरु बोलेगा: ई Sala Cup Namde!
जब ट्रॉफी हमारी है, तो जश्न भी ऐसा होगा यादगार, दिल से और पूरे शहर के साथ।