Samsung यूजर्स को खुशखबरी! अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको One UI 7 अपडेट का इंतज़ार ज़्यादा दिन नहीं करना पड़ेगा। सैमसंग ने Android 15 आधारित इस अपडेट का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो अप्रैल 2025 से फेज़ वाइज़ रोलआउट होगा।
18 अप्रैल से सबसे पहले इन फोनों को मिलेगा अपडेट
Samsung 18 अप्रैल 2025 से One UI 7 अपडेट की शुरुआत करेगी। सबसे पहले यह अपडेट Galaxy S24, S24+, S24 Ultra और S24 FE मॉडल्स को मिलेगा। इसके साथ ही Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 यूजर्स को भी यह अपडेट सबसे पहले मिलने वाला है।
25 अप्रैल से इन मॉडल्स की बारी
सैमसंग 25 अप्रैल से अपडेट का दूसरा फेज शुरू करेगी। इस फेज में Galaxy S23, S23+, S23 Ultra, Galaxy Z Flip 5, Z Fold 5 और Galaxy A54 जैसे लोकप्रिय फोनों को अपडेट मिलेगा।
मई में पुराने मॉडल्स को मिलेगा नया अनुभव
कंपनी 16 मई से Galaxy S23 FE, Galaxy S22 सीरीज, Z Flip 4, Z Fold 4, Galaxy A34, A33 और A53 में One UI 7 अपडेट देना शुरू करेगी।
फिर 23 मई से Galaxy S21 सीरीज, Z Flip 3 और Z Fold 3 यूजर्स को भी अपडेट मिलने लगेगा।
फोल्डेबल फोनों के लिए बीटा वर्जन भी तैयार
Samsung ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए One UI 7 का बीटा वर्जन टेस्ट करना शुरू कर दिया है। टिप्स्टर Tarun Vats ने हाल ही में Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए बीटा अपडेट को स्पॉट किया है। इससे साफ है कि कंपनी बीटा रिलीज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
Samsung यूजर्स को खुशखबरी One UI 7 में क्या मिलेगा खास?
Samsung One UI 7 में कई नए और उन्नत फीचर्स शामिल हैं:
- मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट होगी
- नेविगेशन होगा और ज़्यादा फ्लूइड
- बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस में दिखेगा बड़ा फर्क
- फोल्डेबल डिवाइसेस के लिए मिलेगा कस्टम एक्सपीरियंस