लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ़्तारी: समाज, संस्कार और साज़िश

शर्मिष्ठा पनोली को नबी मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया; सोशल मीडिया पर अकेली पड़ गई, कोर्ट में मुस्लिम वकील ने बचाया।

बावली छोरी शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार हो गई। पश्चिम बंगाल पुलिस गुड़गांव आई और उसे गिरफ्तार कर ले गई। उस वक्त रोते हुए उसे लोकतंत्र याद आ रहा था।

हालाँकि उसी लोकतंत्र में उसे यह याद करना चाहिए था कि आप कोई भी धर्म मानो, किसी धर्म को भले पसंद न करो, मगर उसके खिलाफ गाली-गलौज भी मना है।

अब खबर है कि उसका एक पूरा ग्रुप था, जिसमें कोई चंदन शर्मा इत्यादि थे। नबी हज़रत मुहम्मद के खिलाफ गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद वे सभी लोग इससे न सिर्फ किनारा कर लिए, बल्कि सोशल मीडिया के हर अकाउंट से उसे ब्लॉक भी कर दिया। छोरी अकेली हो गई…

इसमें मैं शर्मिष्ठा पनोली की कोई गलती नहीं मानता। वह 22 साल की छोरी है। उसने जो शब्द बोले, वे उन चाचा-चाची से आए हैं जो हर दिन व्हाट्सएप के ज़रिए ज़हर फैलाते हैं। उसने जो शब्द बोले, वे आईटी सेल से आए हैं जो ऐसी सामग्री बनाते हैं। उसने जो शब्द बोले, वे दक्षिणपंथी राजनेताओं से आए हैं। मैं उसे दोष नहीं दूँगा।

मैं उस समाज को दोष देता हूँ जो घर और ऑनलाइन ज़हरीले विमर्श को सक्रिय रूप से फैला रहा है और बढ़ा रहा है। युवा अपनी शब्दावली अपने आसपास के बड़ों से सीखते हैं, परिवार, पड़ोस, समाचार और सोशल मीडिया से।

सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में हैशटैग चलाने वाले भी समझ लें कि उसे कोलकाता की कोर्ट में कोई भगवा वीर उसका मुकदमा लड़ने के लिए नहीं मिला, बल्कि एडवोकेट एम.डी. समीमुद्दीन मिले, जिनके धर्म के खिलाफ छोरी ने गाली-गलौज की।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें

समीमुद्दीन ने उसे पुलिस रिमांड से बचा लिया, जहाँ कम से कम 3 दिन उसकी तोड़ाई होती और उसके गिरोह के लोग भी पकड़े जाते…

14 दिन की जेल के बाद उम्मीद है कि छोरी को अब समझ में आ जाएगा। नहीं तो समीमुद्दीन को देखकर समझ जाएगी कि वही एक मुसलमान उसे बचा रहा है।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


अनिल यादव एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनकी कलम सच्चाई की गहराई और साहस की ऊंचाई को छूती है। सामाजिक न्याय, राजनीति और ज्वलंत मुद्दों पर पैनी नज़र रखने वाले अनिल की रिपोर्टिंग हर खबर को जीवंत कर देती है। उनके लेख पढ़ने के लिए लगातार OBC Awaaz से जुड़े रहें, और ताज़ा अपडेट के लिए उन्हें एक्स (ट्विटर) पर भी फॉलो करें।

Leave a Comment