लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

Shazia Nisar Anchor: Biography, Age, Family, Career, Opportunities, Net Worth etc.

Shazia Nisar Anchor: शाजिया निसार एक भारतीय न्यूज़ एंकर और पत्रकार हैं। इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। वर्तमान में ये नोएडा, उत्तर प्रदेश में निवास करती हैं और लखनऊ, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। इनकी रिपोर्टिंग न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी गहराई से पढ़ी और सराही जाती है।

2019 के चुनावों के दौरान, शाजिया ने बिना रुके एंकरिंग की, जो उनके समर्पण को दर्शाता है। उनकी प्रस्तुति शैली और व्यक्तित्व ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया, और ये समाचार प्रसारण में एक प्रभावशाली उपस्थिति के रूप में जानी जाती थीं। हाल ही में, 10 जून 2025 को इन्हें भारत 24 न्यूज़ चैनल में ब्लैकमेलिंग के आरोप में अमर उज्जला के आदर्श झा के साथ गिरफ्तार किया गया हैं, जो एक विवादास्पद मुद्दा है।

हाल ही में, 10 जून 2025 को नोएडा पुलिस ने पत्रकार शाजिया निसार को ₹65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग और फर्जी रेप केस की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने Bharat24 के CMD जगदीश चंद्रा को निशाना बनाया और चंदे के नाम पर ₹2.26 करोड़ जुटा लिए। पुलिस के पास ऑडियो और वीडियो जैसे पक्के सबूत भी हैं। छापेमारी के दौरान उनके घर से ₹34.5 लाख नकद, तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक स्कॉर्पियो कार मिली हैं। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस केस में अमर उजाला के पत्रकार आदर्श झा को भी उनकी मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है।

Shazia Nisar Photo
Shazia Nisar Photo

Shazia Nisar Anchor Biography Summary

शाजिया निसार ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, जहाँ इन्होंने मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा भी हासिल किया। अपने करियर की शुरुआत 2016 में की, और तब से ये कई प्रमुख समाचार चैनलों से जुड़ी रही हैं, जिनमें TV9 भारतवर्ष, इंडिया न्यूज़, ज़ी सलाम, जनता टीवी, और रिपब्लिक भारत शामिल हैं। विशेष रूप से, ये रिपब्लिक टीवी के नोएडा मुख्यालय में एक प्रमुख महिला एंकर के रूप में जानी जाती थीं। हाल के वर्षों में ये भारत 24 न्यूज़ चैनल के साथ भी जुड़ी थीं, जो इनकी नवीनतम पेशेवर भूमिका थी।

श्रेणीविवरण
पूरा नामशाजिया निसार
पेशापत्रकार, न्यूज़ एंकर
अनुभव10 वर्षों का अनुभव
जन्म तिथि01 नवम्बर 1994
जन्मस्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षाPG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन)
पिता का नामनिसार सिद्दीकी
माता का नामनसीम सिद्दीकी
विशेषतावंचित समुदायों की आवाज़ बनना, ग्राउंड रिपोर्टिंग, संवेदनशील सामाजिक दृष्टिकोण
धर्मइस्लाम
केटेगरीओबीसी
जातिसिद्दीकी
पूर्व टीवी चैनलजनता टीवी, इंडिया न्यूज़, ज़ी सलाम, TV9 भारतवर्ष, रिपब्लिक भारत
वर्तमान टीवी चैनलBharat24
शौक / रुचियाँयात्रा करना, पढ़ना, संगीत सुनना, फिल्में देखना, कविता लिखना
प्रसिद्ध कार्यक्रमदस में है दम
योगदान एवं उपलब्धियाँटीवी एंकर (2016–2025) | TV100, TV9, रिपब्लिक, भारत 24
कवरेज: चुनाव 2019, किसान आंदोलन, रूस-यूक्रेन युद्ध
शो: पब्लिक है सब जानती है, मुख्यमंत्री

Read Also: Medha Yadav Journalist: Biography, Age, Family, Career, Opportunities, Net Worth etc.

Shazia Nisar Educational Details

शाजिया निसार की शैक्षणिक विवरण से संबंधित जानकारी नीचे टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत की गई है।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें
क्र.सं.शिक्षा स्तरकोर्स / विषयसंस्थान का नामस्थान
1स्नातकज्ञात नहींजामिया मिल्लिया इस्लामियानई दिल्ली
2स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma)मास कम्युनिकेशनजामिया मिल्लिया इस्लामियानई दिल्ली

Also Read: Mahendra Yadav Journalist: Biography, Age, Family, Career, Opportunities, Net Worth etc.

Shazia Nisar YouTube Video

Shazia Nisar Controversy

नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक प्रमुख समाचार चैनल से जुड़े 60 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों ने बताया कि महिला एंकर शाजिया निसार और डिजिटल मीडिया एंकर आदर्श झा ने चैनल के सीईओ और मुख्य संपादक से ब्लैकमेलिंग कर अब तक दो करोड़ 26 लाख रुपये की रकम वसूल ली थी।

शौक़ और संपत्ति:

  • शाजिया निसार के पास हीरा-सोना जड़ित लिमिटेड एडिशन मोबाइल है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
  • फरवरी 2025 में उसने 25 लाख की स्कॉर्पियो कार खरीदी, जिसका भुगतान उसके निजी खाते से किया गया।
  • लग्जरी शौक में उसने विदेश से नस्लीय बिल्लियाँ मंगवाईं।
  • पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसने दिल्ली के तिलक नगर में एक फ्लैट खरीदा है, जिसके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

कैसे हुआ ट्रांजैक्शन?

जुलाई 2024 से मई 2025 तक शाजिया के खाते में कुल 8 किस्तों में 2.26 करोड़ रुपये आए

  • 15 जुलाई 2024 – ₹3 लाख
  • 23 और 30 नवंबर – ₹11-11 लाख
  • 1 फरवरी 2025 – ₹51 लाख
  • 10 मार्च और 3 अप्रैल – ₹50-50 लाख
  • 15 मई – दो बार में ₹50 लाख

इनमें से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम शाजिया ने अपने सहयोगी आदर्श झा के खाते में ट्रांसफर की।

जयपुर ट्रिप और अन्य सुराग

जांच में यह भी सामने आया कि शाजिया और आदर्श झा कई बार जयपुर यात्रा पर भी साथ गए। उनके साझा फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, शाजिया ने 60 करोड़ की मांग को चार किश्तों में देने की योजना बनाकर हर महीने 15 करोड़ रुपये की मांग रखी थी।

मूल शिकायत क्या थी?

सेक्टर-62 स्थित चैनल के सीईओ ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि

  • शाजिया निसार, जो 2022 से चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत है, उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।
  • 60 करोड़ रुपये की अवैध मांग की जा रही थी।
  • पिछले एक वर्ष में शाजिया 2.26 करोड़ रुपये अलग-अलग किश्तों में ले चुकी थी।
  • इस पूरे प्रकरण में आदर्श झा सहयोगी की भूमिका निभा रहा था।

नोएडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच एजेंसियां शाजिया की संपत्तियों, बैंक ट्रांजैक्शन्स और डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही हैं।

Shazia Nisar Social Media Handle

क्षेत्रविवरण
फेसबुक हैंडलfacebook.com/shaziya.siddique.140
इंस्टाग्राम हैंडलinstagram.com/shaziya_nisar
ट्विटर (X) हैंडलtwitter.com/Shaziya_N
यूट्यूब हैंडलyoutube.com/channel/UCKfa7loBMioKEexT7RCk_Mw

Shazia Nisar Photo Gallery

रिफरेन्स:

  1. शाजिया निसार ट्विटर
  2. शाजिया निसार इंस्टाग्राम
  3. शाजिया निसार फेसबुक
  4. https://bharatsamachartv.in/new-revelations-in-60-crore-extortion-case-female-anchor-shazia-nisar-trapped-in-luxury-hobbies-and-transactions-worth-crores/, भारत समाचार टीवी

नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई है, और इसमें प्रस्तुत आंकड़ों व वास्तविक जानकारी के बीच अंतर हो सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो कृपया हमें [hi[@]obcawaaz.com] पर ईमेल करके सूचित करें, ताकि हम उसकी समीक्षा कर सुधार कर सकें।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment