लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, IGMC में हुआ रूटीन चेकअप

शिमला में आराम कर रहीं सोनिया गांधी की तबीयत हल्के तौर पर बिगड़ी, IGMC में रूटीन चेकअप कराया गया। खबर मिलते ही सीएम सुक्खू ने अपने कार्यक्रम रद्द कर शिमला लौटने का फैसला लिया।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में सभी जरूरी जांचें पूरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने दी जानकारी

हिमाचल के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को कुछ हल्की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते IGMC लाया गया था। यह पहले से तय एक नियमित मेडिकल चेकअप था।

2 जून को पहुंची थीं शिमला

सोनिया गांधी 2 जून को बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला आई थीं और छराबड़ा स्थित अपने निवास पर ठहरी हुई हैं। हर साल गर्मियों में कुछ दिन हिमाचल की वादियों में बिताना उनका तय शेड्यूल रहा है। इस बार भी वे आराम के लिए आई हैं।

विशेष डॉक्टरों की टीम रही मौजूद

IGMC सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का चेकअप वीआईपी वार्ड में किया गया। एक टीम ने जांच की और पूरे अस्पताल परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई।

सीएम सुक्खू ने अपना दौरा किया रद्द

सोनिया गांधी की तबीयत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना का अपना दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और शिमला लौटने का फैसला लिया। वे शनिवार को गगरेट में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन और कुटलैहड़ महोत्सव में शामिल होने वाले थे, लेकिन सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment