लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

सैयद ज़रीन (राजनेत्री): जीवनी, उम्र, परिवार, करियर और उपलब्धियाँ, इत्यादि!

सैयद ज़रीन समाजवादी पार्टी की एक सक्रिय और समर्पित नेता हैं। सैयद ज़रीन जी वर्तमान में समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है, और पूर्व राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह ज़िम्मेदारी उन्हें 19 अक्टूबर 2021 को सौंपी गई थी, और तब से ज़रीन जी महिला शक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को मज़बूती से आगे बढ़ा रही हैं। इनका उद्देश्य डिंपल यादव के नेतृत्व और मिशन को आगे ले जाना है, और विशेष रूप से महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी को सक्रिय और मजबूत बनाना हैं।

समाजवादी नीतियों के प्रचार-प्रसार में भी ज़रीन जी की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे महिलाओं के लिए आरंभ की गई योजनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष और 1090 महिला पावर लाइन को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, ज़रीन जी Women Activists (نساء مناضلات) नामक अंतरराष्ट्रीय महिला कार्यकर्ता समूह से भी जुड़ी हुई हैं, जो इन्हें एक वैश्विक सामाजिक सोच से जोड़ता है। ज़रीन जी की सक्रियता उन्हें एक जागरूक, संवेदनशील और प्रभावशाली समाजवादी नेता बनाती है। ज़रीन जी सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण रखती हैं और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में मुखर हैं।

सैयद ज़रीन X (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय हैं, जहां ज़रीन जी महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक असमानता, सांप्रदायिक राजनीति, और संविधान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वे सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देतीं, बल्कि हर संवेदनशील मुद्दे पर जागरूक टिप्पणियां साझा करती हैं।

संक्षिप्त विवरण

श्रेणीविवरण
पूरा नामसैयद ज़रीन
पेशासमाजवादी पार्टी के प्रवक्ता, पूर्व राष्ट्रीय सचिव
अनुभव13+ वर्षों (सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, प्रवक्ता)
जन्म तिथिज्ञात नहीं
जन्मस्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश
निवास स्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
राजनीतिक जुड़ावसमाजवादी पार्टी (प्रवक्ता), टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की नीतियों का प्रतिनिधित्व
धर्मइस्लाम
जातिज्ञात नहीं
शौक/रुचियाँसामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, X पर संचार, किसान कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव
वैवाहिक स्थितिज्ञात नहीं
बहनबुशरा खान
पिताज्ञात नहीं
पति ज्ञात नहीं
बच्चेज्ञात नहीं
भाषा ज्ञानहिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू
प्रेरणा स्रोतअखिलेश यादव, डिंपल यादव, और समाजवादी विचारधारा के नेता
प्रकाशन / विचार मंचराष्ट्रीय टेलीविजन बहसें
सोशल मीडिया
सार्वजनिक सभाएँ
योगदान एवं उपलब्धियाँराजनीतिक प्रतिनिधित्व, टेलीविज़न बहसें, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, सोशल मीडिया,

शैक्षणिक विवरण (Educational Details)

क्रमशिक्षा स्तरकोर्स / विषयसंस्थान का नामस्थान
1स्नातकज्ञात नहींIT कॉलेजलखनऊ, उत्तर प्रदेश

राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव

सैयद ज़रीन समाजवादी पार्टी के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। ज़रीन जी राष्ट्रीय किसान मंच, अवध वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी, और Citizens for Lucknow Group जैसी संस्थाओं में स्वयंसेवी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेतृत्व की पैरोकार के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ज़रीन जी Dilkusha Construction में एक गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में कार्य कर रही हैं।

क्रमपद / भूमिकासंगठन / संस्थानकार्यकाल
1राष्ट्रीय प्रवक्तासमाजवादी पार्टीअक्टूबर 2021 – वर्तमान
2पूर्व राष्ट्रीय सचिव,समाजवादी पार्टीपूर्व
3कार्यकर्ताराष्ट्रीय किसान मंच11 जनवरी 2020 – वर्तमान
4महिला कार्यकर्ताنساء مناضلات (Women Activists)19 अगस्त 2019 – वर्तमान
5गैर-कार्यकारी निदेशकडिलकुशा कंस्ट्रक्शन19 अगस्त 2019 – वर्तमान
6स्वयंसेवी नागरिकलखनऊ ग्रुप19 अगस्त 2019 – वर्तमान
7कार्यकर्तामहिला सशक्तिकरण के लिए कार्य8 जनवरी 2018 – वर्तमान
8सामाजिक कार्यकर्ताअवध वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी2010 – वर्तमान
9कर्मचारीनेटवर्क18 मीडियाज्ञात नहीं
10कर्मचारीETV नेटवर्क (कैलिफोर्निया)ज्ञात नहीं
11राज्य अध्यक्षमानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय कमिटी, लखनऊज्ञात नहीं

सोशल मीडिया हैंडल्स/एकाउंट्स

फेसबुकhttps://www.facebook.com/syed.zareen.7
इंस्टाग्रामhttps://www.instagram.com/syedzareenofficial
एक्स (ट्विटर)https://x.com/SocialistZareen
संपर्क विवरणफोन: 7607867777

सैयद ज़रीन जी की फोटो गैलरी

रिफरेन्स:

नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई है, और इसमें प्रस्तुत आंकड़ों व वास्तविक जानकारी के बीच अंतर हो सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो कृपया हमें [hi[@]obcawaaz.com] पर ईमेल करके सूचित करें, ताकि हम उसकी समीक्षा कर सुधार कर सकें।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment