लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

Dr. Ratan Lal: Biography, Age, Family, Career, Opportunities etc.

Professor Ratan Lal Biography in Hindi: डॉ. रतन लाल शिक्षा, लेखन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। इनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था, और इन्होंने बहुत कम उम्र में शिक्षा की तलाश में अपना घर छोड़ दिए थे। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से स्नातक और रामजस कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके बाद इन्होंने पीएचडी भी पूरी की। डॉ. रतन वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और अपने विचारोत्तेजक शिक्षण व लेखन के माध्यम से छात्रों को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।

डॉ. रतन लाल भारत में दलित मुद्दों पर काम करने वाले प्रमुख विद्वान, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इन्होंने जाति, मानवाधिकार और लैंगिक न्याय जैसे विषयों पर गहन शोध किया हैं, इन्होंने कई पुस्तकें लिखी और संपादित की हैं, जिनमें काशी प्रसाद जयसवाल और ‘और कितने रोहित’ प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं। इसके अलावा, इन्होंने ‘एक था डॉक्टर, एक था संत’ का हिंदी में अनुवाद भी किया है।

प्रोफेसर रतन लाल ‘आंबेडकरनामा’ नामक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया चैनल चलाते हैं, जो डॉ. आंबेडकर के विचारों को समाज तक पहुंचाने में सक्रिय है। लेकिन इनकी भूमिका केवल इतिहास पढ़ाने तक ही सिमित नहीं है, बल्कि छात्रों को सोचने, सवाल करने और सामाजिक बदलाव की ओर प्रेरित करती हैं।

Dr. Ratan Lal Professor
Dr. Ratan Lal Professor

Dr. Ratan Lal Biography Summary

डॉ. रतन लाल का जीवन-परिचय (Professor Ratan Lal biography Summary) को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।

श्रेणीविवरण
पूरा नामडॉ. रतन लाल
पेशाएसोसिएट प्रोफेसर (इतिहास), लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता
अनुभवशिक्षा, लेखन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में 25+ वर्ष
जन्मस्थानमुजफ्फरपुर, बिहार, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमुजफ्फरपुर, बिहार
शैक्षणिक योग्यताबी.ए. (देशबंधु कॉलेज), एम.ए. (रामजस कॉलेज), पीएच.डी. (दिल्ली विश्वविद्यालय)
धर्महिंदू
शौक / रुचियाँलेखन, सामाजिक न्याय, दलित चिंतन, इतिहास और आंबेडकरवाद पर विमर्श
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीशालिनी आर्या लाल
बच्चेईशान लाल और आद्या लाल
प्रेरणा स्रोतडॉ. भीमराव आंबेडकर
सोशल मीडिया मंच‘आंबेडकरनामा’ (सोशल मीडिया चैनल), X (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय
योगदान एवं उपलब्धियाँजाति, मानवाधिकार और लैंगिक न्याय पर लेखन; आंबेडकरवाद का प्रचार; छात्रों और वंचित वर्गों के लिए बौद्धिक मंच तैयार करना; विचारोत्तेजक शिक्षण के लिए प्रसिद्ध

Read Also: Dr. Suraj Mandal (Dr. Suraj Yadav): Biography, Age, Family, Career, Opportunities etc.

Dr. Ratan Lal Educational Details

डॉ. रतन लाल का शैक्षणिक विवरण को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें
क्रमशिक्षा स्तरकोर्स / विषयसंस्थान का नामस्थान
1 स्नातक (B.A. Hons.)इतिहास (History)
देशबंधु कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली
2 स्नातकोत्तर (M.A.)इतिहास (History)रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
3 पीएच.डी. (Ph.D.)इतिहास (History)दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली

Dr. Ratan Lal Famous Books

प्रोफेसर रतन लाल के प्रसिद्ध पुस्तक को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।

क्रमांकपुस्तक का नाम
1और कितने रोहित
2काशी प्रसाद जयसवाल: द मेकिंग ऑफ ए ‘नेशनलिस्ट’ हिस्टोरियन
3एक था डॉक्टर, एक था संत (हिंदी अनुवाद)

Dr. Ratan Lal Social Media Handle

फेसबुकhttps://www.facebook.com/ratan.lal.902
एक्स (ट्विटर)https://x.com/ratanlal72
यूट्यूब https://www.youtube.com/@AmbedkarNamaa

Read Also: Dr. Rajkumar Rajan (Politician): Biography, Age, Family, Career, Opportunities etc.

Dr. Ratan Lal Photo Gallery

रिफरेन्स:

  1. डॉ. रतन लाल विकिपीडिया
  2. डॉ. रतन लाल फेसबुक प्रोफाइल

नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई है, और इसमें प्रस्तुत आंकड़ों व वास्तविक जानकारी के बीच अंतर हो सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो कृपया हमें [hi[@]obcawaaz.com] पर ईमेल करके सूचित करें, ताकि हम उसकी समीक्षा कर सुधार कर सकें।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment