Dr. Suraj Yadav (Mandal): डॉ. सूरज मंडल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और बिहार के सातवे मुख्यमंत्री बीपी मंडल के सुपौत्र हैं जिन्होंने पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक मंडल कमीशन देश को उपहार स्वरूप दिया जो भारत वर्ष में सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया है। लेकिन इनकी भूमिका एक शिक्षक तक ही सिमित नहीं है, सूरज मंडल जी एक सामाजिक कार्यकर्ता और विचारशील नेता भी हैं। इन्होंने हमेशा पिछड़े और वंचित वर्गों के हक़ में आवाज़ बुलंद की है और हर उस नीति का विरोध किया है जो सामाजिक समानता को चोट पहुँचाती है।
डॉ. सूरज मंडल सरकार की सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करते हैं और देशभर में सामाजिक सरोकार से जुड़े राष्ट्रीय आंदोलन में बढ़चड कर हिस्सा लेते हैं। मंडल जी का साफ मानना है कि अगर हम चुप रहेंगे तो बदलाव कभी नहीं आएगा। इसलिए वे बिना हिचक अकेले भी आवाज उठाते रहते हैं। सोशल मीडिया, खासकर X (पहले ट्विटर) पर बेहद सक्रिय हैं और नियमित रूप से राजनीति, इतिहास और सामाजिक विषयों पर अपनी गहरी समझ और स्पष्ट सोच साझा करते हैं। उनकी पोस्ट्स से साफ झलकता है कि वे सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि मुद्दों की जड़ तक जाते हैं।

सूची
Dr. Suraj Mandal Biography Summary
डॉ. सूरज मंडल का जीवन-परिचय (Dr. Suraj Yadav Biography Summary) को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।
श्रेणी | विवरण |
पूरा नाम | डॉ. सूरज मंडल |
उपनाम | बबलू |
पेशा | एसोसिएट प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, जननेता |
अनुभव | शिक्षा, राजनीति और सामाजिक न्याय क्षेत्र में 30+ वर्ष |
जन्मस्थान | मुरहो, मधेपुरा, बिहार, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | मधेपुरा, बिहार (पारिवारिक विरासत) |
राजनीतिक जुड़ाव | वरिष्ठ पद: एनसीपी व राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (पूर्व सदस्य: भाजपा (2013-17)) |
धर्म | हिंदू |
केटेगरी | ओबीसी |
जाति | यादव |
शौक / रुचियाँ | लेखन, सामाजिक न्याय पर विचारशील विमर्श, छात्र राजनीति |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
प्रेरणा स्रोत | मंडल आयोग अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (दादा) |
प्रसिद्ध उद्धरण | “अगर हम चुप रहें तो बदलाव कभी नहीं आएगा।” |
चुनावी अनुभव | 1999 में मधेपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा |
प्रकाशन / विचार मंच | X (पूर्व ट्विटर) पर सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर सक्रिय |
योगदान एवं उपलब्धियाँ | पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का निरंतर विरोध दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्र संगठन में नेतृत्व प्रेरणादायक पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाया |
Read Also: Dr. Ratan Lal: Biography, Age, Family, Career, Opportunities etc.
Dr. Suraj Mandal Educational Details
डॉ. सूरज मंडल का शैक्षणिक विवरण को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।
क्रम | शिक्षा स्तर | कोर्स / विषय | संस्थान का नाम | स्थान |
1 | प्रारंभिक शिक्षा | – | St. Xavier’s School | साहिबगंज, झारखंड |
2 | हाई स्कूल | – | St. Michael’s High School | पटना, बिहार |
3 | स्नातक (B.A. Hons.) | इतिहास (History) | किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय | दिल्ली |
4 | विधि स्नातक (LLB) | कानून (Law) | भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय | मधेपुरा, बिहार |
5 | स्नातकोत्तर (M.A.) | आधुनिक भारतीय इतिहास (Modern Indian History) | दिल्ली विश्वविद्यालय | दिल्ली |
6 | एम.फिल (M.Phil) | चीन और जापान का इतिहास (History of China & Japan) | दिल्ली विश्वविद्यालय | दिल्ली |
7 | पीएच.डी. (Ph.D.) | आधुनिक भारत का इतिहास (Modern Indian History) | बी.एन. मंडल यूनिवर्सिटी (BNMU) | मधेपुरा, बिहार |
Dr. Suraj Mandal Political and Organizational Experience
डॉ. सूरज मंडल का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।
क्रम | वर्ष | पद / भूमिका | संगठन / संस्थान / विवरण |
1 | 1986 | अध्यक्ष | किरोड़ीमल कॉलेज हॉस्टल |
2 | 1986 | केंद्रीय परिषद सदस्य | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) |
3 | 1986–1988 | अध्यक्ष | एबीवीपी, दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई |
4 | 1988–1991 | उपाध्यक्ष (बाद में इस्तीफा) | एबीवीपी, दिल्ली राज्य |
5 | 1992–1993 | उपाध्यक्ष | दिल्ली विश्वविद्यालय शोधकर्ता संघ |
6 | 1999 | लोकसभा चुनाव प्रत्याशी | मधेपुरा लोकसभा सीट से |
7 | 1999–2002 | अध्यक्ष | बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस |
8 | 2002–2004 | राष्ट्रीय महासचिव | राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस |
9 | 2004–2006 | कार्यकारी अध्यक्ष | राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस |
10 | 2006 | अध्यक्ष | स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज शिक्षक संघ |
11 | 2006–फरवरी 2011 | राष्ट्रीय संयोजक, मीडिया विभाग | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) |
12 | 2008 | अध्यक्ष (द्वितीय कार्यकाल) | स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज शिक्षक संघ |
13 | 2013–2017 | सदस्य (संक्षिप्त कार्यकाल) | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
14 | वर्तमान | राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व | पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व और आरक्षण के समर्थन में, सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए। |
Read Also: Dr. Rajkumar Rajan (Politician): Biography, Age, Family, Career, Opportunities etc.
Dr. Suraj Mandal Family Background
डॉ. सूरज मंडल का पारिवारिक पृष्ठभूमि अनुभव को टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।
रिश्ता | नाम | पद / योगदान |
प्रपितामह (Great Grandfather) | स्व. रास बिहारी लाल मंडल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के बिहार से संस्थापक सदस्य अखिल भारतीय यादव महासभा के संस्थापक (1911) |
पितामह (Grandfather) | स्व. भुवनेश्वरी प्रसाद मंडल | बिहार-उड़ीसा विधान परिषद के सदस्य (1924) भागलपुर स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष (1948 तक) |
दादा का भाई (Grand Uncle) | स्व. कमलेश्वरी प्रसाद मंडल | बिहार विधान परिषद के सदस्य (1937) |
दादा का भाई (Grand Uncle) | स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल | बिहार सरकार के मुख्यमंत्री (1968) भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (मंडल आयोग) |
चाचा (Uncle) | स्व. न्यायमूर्ति राजेश्वर प्रसाद मंडल | पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश |
चाचा (Uncle) | स्व. सुरेश चंद्र यादव | विधायक और सहरसा जिला परिषद के अध्यक्ष |
पिता (Father) | स्व. रमेश चंद्र यादव | वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष |
Dr. Suraj Mandal Favourite Quotations
- “होइ है वही जो राम रचि राखा”
अर्थ: जो राम (ईश्वर) ने रच रखा है, वही होता है। यह उद्धरण जीवन में विश्वास, धैर्य और नियति को स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। - “The ultimate tragedy is not the brutality of the bad but the silence of the good.”
— मार्टिन लूथर किंग जूनियर
भाव: अन्याय के समय चुप रहना भी एक प्रकार का अपराध है। - “सत्यमेव जयते”
अर्थ: सत्य की ही जीत होती है।
स्रोत: मुंडक उपनिषद
यह भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य भी है, जो सत्य और न्याय की महत्ता को दर्शाता है। - “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्”
— भगवद गीता, अध्याय 4, श्लोक 7
अनुवाद: जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं स्वयं को प्रकट करता हूँ।
संदेश: यह उद्धरण न्याय, कर्तव्य और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता को दर्शाता है।
Dr. Suraj Mandal Social Media Handle
Dr. Suraj Mandal Photo Gallery





रिफरेन्स:
1. बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल विकिपीडिया
2. सूरज यादव फेसबुक प्रोफाइल