Syed Zareen Samajwadi Party: सैयद ज़रीन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रह चुकी हैं। यह ज़िम्मेदारी इन्हें 19 अक्टूबर 2021 को सौंपी गई थी, और तब से ज़रीन जी महिला शक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को मज़बूती से आगे बढ़ा रही हैं। इनका उद्देश्य डिंपल यादव के नेतृत्व और मिशन को आगे ले जाना है, और विशेष रूप से महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी को सक्रिय और मजबूत बनाना हैं।
समाजवादी नीतियों के प्रचार-प्रसार में भी ज़रीन जी की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये महिलाओं के लिए आरंभ की गई योजनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष और 1090 महिला पावर लाइन को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, ज़रीन जी Women Activists (نساء مناضلات) नामक अंतरराष्ट्रीय महिला कार्यकर्ता समूह से भी जुड़ी हुई हैं, जो इन्हें एक वैश्विक सामाजिक सोच से जोड़ता है। ज़रीन जी की सक्रियता उन्हें एक जागरूक, संवेदनशील और प्रभावशाली समाजवादी नेता बनाती है। ज़रीन जी सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण रखती हैं और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में मुखर हैं।
सैयद ज़रीन X (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय हैं, जहां ज़रीन जी महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक असमानता, सांप्रदायिक राजनीति, और संविधान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वे सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देतीं, बल्कि हर संवेदनशील मुद्दे पर जागरूक टिप्पणियां साझा करती हैं।

सूची
Syed Zareen Samajwadi Party
सैयद ज़रीन की जीवन-परिचय संबंधी जानकारी टेबल फॉर्मेट में प्रस्तुत की गई है।
श्रेणी | विवरण |
पूरा नाम | सैयद ज़रीन |
पेशा | समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता, पूर्व राष्ट्रीय सचिव |
अनुभव | 13+ वर्षों (सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, प्रवक्ता) |
जन्मस्थान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक जुड़ाव | समाजवादी पार्टी (प्रवक्ता), टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की नीतियों का प्रतिनिधित्व |
धर्म | इस्लाम |
शौक/रुचियाँ | सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, X पर संचार, किसान कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव |
बहन | बुशरा खान |
भाषा ज्ञान | हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू |
प्रेरणा स्रोत | अखिलेश यादव, डिंपल यादव, और समाजवादी विचारधारा के नेता |
प्रकाशन / विचार मंच | राष्ट्रीय टेलीविजन बहसें सोशल मीडिया सार्वजनिक सभाएँ |
योगदान एवं उपलब्धियाँ | राजनीतिक प्रतिनिधित्व, टेलीविज़न बहसें, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, सोशल मीडिया, |
Read Also: Yash Bhartiya (Politician): Biography, Family, Career, Caste, Contact, Opportunities etc.
Syed Zareen Educational Details
शिक्षा स्तर | संस्थान का नाम | स्थान |
स्नातक | IT कॉलेज | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
Syed Zareen Political and Organizational Experience
सैयद ज़रीन समाजवादी पार्टी के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। ज़रीन जी राष्ट्रीय किसान मंच, अवध वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी, और Citizens for Lucknow Group जैसी संस्थाओं में स्वयंसेवी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेतृत्व की पैरोकार के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ज़रीन जी Dilkusha Construction में एक गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में कार्य कर रही हैं।
क्रम | पद / भूमिका | संगठन / संस्थान | कार्यकाल |
---|---|---|---|
1 | राष्ट्रीय प्रवक्ता | समाजवादी पार्टी | अक्टूबर 2021 – वर्तमान |
2 | पूर्व राष्ट्रीय सचिव, | समाजवादी पार्टी | पूर्व |
3 | कार्यकर्ता | राष्ट्रीय किसान मंच | 11 जनवरी 2020 – वर्तमान |
4 | महिला कार्यकर्ता | نساء مناضلات (Women Activists) | 19 अगस्त 2019 – वर्तमान |
5 | गैर-कार्यकारी निदेशक | डिलकुशा कंस्ट्रक्शन | 19 अगस्त 2019 – वर्तमान |
6 | स्वयंसेवी नागरिक | लखनऊ ग्रुप | 19 अगस्त 2019 – वर्तमान |
7 | कार्यकर्ता | महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य | 8 जनवरी 2018 – वर्तमान |
8 | सामाजिक कार्यकर्ता | अवध वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी | 2010 – वर्तमान |
9 | कर्मचारी | नेटवर्क18 मीडिया | ज्ञात नहीं |
10 | कर्मचारी | ETV नेटवर्क (कैलिफोर्निया) | ज्ञात नहीं |
11 | राज्य अध्यक्ष | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय कमिटी, लखनऊ | ज्ञात नहीं |
Read Also: Nahid Lari Khan (Politician): Biography, Wiki, Family, Career, Caste, Contact etc.
Syed Zareen Social Media Handle
फेसबुक | https://www.facebook.com/syed.zareen.7 |
इंस्टाग्राम | https://www.instagram.com/syedzareenofficial |
एक्स (ट्विटर) | https://x.com/SocialistZareen |
संपर्क विवरण | फोन: 7607867777 |
Read Also: Tariq Khan (Politician): Biography, Family, Career, Caste, Contact, Opportunities etc.
Syed Zareen Photo Gallery




रिफरेन्स: